जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सर्किट हाउस उपायुक्त आवास के समीप गोल चक्कर में बोलोरो और हुंडई कर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। बताया जाता है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि हुंडई कार का सेफ्टी बैलून खुल गया और बोलेरो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हुंडई कार सोनारी एयरपोर्ट की ओर से जुबली पार्क की ओर आ रहा था, वही बोलोरो बिष्टुपुर से सोनारी की ओर जा रहा था जैसे ही दोनों गोल चक्कर के पास पहुंची तेज रफ्तार हुंडई कार, बोलेरो को टक्कर मार दी।

इस घटना में बोलेरो में सवार पति-पत्नी में से पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे आनन फानन में TMH ले जाया गया, वही बोलेरो चालक बाल बाल बच गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई,इधर सूचना पर पुलिस पहुंची और राहगीरों की मदद से बोलेरो को उठाया।वहीं पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर घटना की जांच में जुट गई है। वैसे प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि हुंडई चालक नशे में था जिस वजह से यह घटना घटित हुई।



