जमशेदपुर : जमशेदपुर स्टील सिटी ,ग्रीन सिटी के साथ अब उभरते हुए कलाकारों का शहर भी बन रहा है। ऐसा ही बिरसानगर से एक उभरते हुए कलाकार सामने आई है ये है काजल सिंह। काजल सिंह को जी प्रोडक्शन के जी बांग्ला चैनल के फेमस फुलकी सीरियल में मौका मिला है। उनसे हुई खास बातचीत में जानकारी दी कि उनके पिता टाटा स्टील कर्मी थे उनकी स्कूली शिक्षा JPS बारीडीहऔर ग्रेजुएशन जमशेदपुर ग्रेजुएट कॉलेज से की है।लेकिन उसे बचपन से ही कला का शौक था इसी वजह से उसने मॉडलिंग की राह चुनी और साकची के साकेत मुखर्जी से नाट्य कला सीख रही है। वहीं 6 मार्च को टाटा अर्बन सर्विसेज के द्वारा आयोजित मॉडलिंग प्रतियोगिता में वह विनर रही जिसके बाद अगस्त में हुए सुपरमॉडल ऑफ़ झारखंड और हाफ फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा मॉडलिंग प्रतियोगिता में भी वह विनर रही। इस दौरान 5 दिसंबर को सीरियल के ऑडिशन के लिए उन्हें ऑफर मिला जिस ऑडिशन में वह सेलेक्ट हो गई।

जिसके बाद फुलकी सीरियल में एक अस्पताल के रिसेप्शनिस्ट का अदा करने का मौका मिला, वैसे तो सीरियल बांग्ला भाषा में है लेकिन उन्हें पहली बार हिंदी डायलॉग बोलने का मौका मिला जिसे उसने बखूबी निभाया। पहली बार सीरियल में मौका मिलने से वह काफी उत्साहित है और उनका कहना है कि इस सीरियल के बाद उसे और ऑफर मिलने लगे हैं। काजल का कहना है कि अगर फिल्म में भी मौका मिले तो वह जरूर निभाएगी।वैसे काजल सिंह को कला के आलावे रोचक किताबें पढ़ने और पशुओं से काफी प्यार है जिसे लेकर दिन भर में एक बार समय निकालकर पशुओं की सेवा भी करती है।




