जमशेदपुर : बिरसानगर थाना अंतर्गत हूरलूंग बस्ती में भू माफिया के कहर से एक परिवार काफी डरे सहमे हुए हैं। इसे लेकर पीड़ित परिवार एसएसपी के पास गुहार लेकर पहुंचे। घटना को लेकरl 45 वर्षीय सरस्वती देवी उर्फ चुन्नी ने बताया कि 40 वर्ष पूर्व उसके ससुर मलिन लोहार ने रिश्ते में मामा लगने वाले अरुण लोहार से 12 कट्ठा जमीन खरीद कर मकान बनाकर रह रहे थे, लेकिन कुछ वर्ष पूर्व दोनों व्यक्तियों की मृत्यु होने के बाद अरुण लोहार के पुत्र अशोक लोहार और उसकी पत्नी द्वारा घर कब्जा करने के लिए परेशान करने लगे। इसे लेकर सरस्वती का आरोप है कि क्षेत्र के रहने वाले महिला नेत्री रेखा महानंद और भू माफिया के मिली भगत से उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।

यह सिलसिला विगत 1 वर्ष से आरंभ हुआ है लेकिन स्थिति तब बिगड़ गई जब 10 फरवरी को इन सभी ने मिलकर उनके घर पर हमला बोल दिया और चारदीवारी को तोड़कर उनके साथ मारपीट की गई। इस घटना को लेकर परिवार वाले जब बिरसानगर थाना पहुंच कर कार्रवाई की मांग करने पर कोई ठोस पहल नहीं की गई, परिणाम स्वरूप गुरुवार को भी उनके घर पर हमला किया गया , जिसके बाद डरे सहमे पूरा परिवार एसएसपी के पास पहुंचे और जान माल की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इन परिवारों का यह भी आरोप है कि बिरसानगर थाना प्रभारी के द्वारा शुरुआत में ही कोई ठोस कदम उठाया जाता तो हैं तो आज यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती।




