Advertisements
जमशेदपुर : सामाजिक संस्था जन सत्याग्रह ने आज, 11 सितंबर 2024, बुधवार को “दरिद्र नारायण” भोज का आयोजन बर्मामाइंस के बिरसा आश्रम में किया। इस अवसर पर वहाँ के और आस-पास के लगभग 150 गरीब लोगों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना था।
Advertisement
इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था के सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिनमें मनजीत कुमार मिश्रा (अध्यक्ष, जन सत्याग्रह), नीरज श्रीवास्तव, दर्शन सिंह बेदी, आनंद लोहार, अनिल कुमार सिंह, और संतोष कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। संस्था ने समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया और इस प्रयास के लिए सभी का धन्यवाद किया।

धन्यवाद, मनजीत कुमार मिश्रा (अध्यक्ष, जन सत्याग्रह) जोहार!
Advertisement




