Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : वार्ड 17 के जुझारू प्रत्याशी और डिप्टी मेयर के दावेदार बिरेंद्र कुमार सिंह यादव की प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है. उनका दावा है कि उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है. उन्होंने बताया कि अब वे हर मतदाता तक दोबारा पहुंच कर रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं. अपने चुनाव चिन्ह सायकिल पम्प के निशान पर लोगों से मोहर लगाने की अपील कर रहे हैं. उनका प्रचार गाड़ी दिनभर वार्ड में घूमघूम कर लोगों को अपने विजन से अवगत करा रहे हैं.
Advertisement

उन्होंने फिर दोहराया कि अभी से ही वार्ड में जल संकट कुछ क्षेत्रों में गहराता जा रहा है, वे इस समस्या का गारेंटीड समाधान करेंगे. इसके अलावा रेग्युलर सफाई, कचरे का निस्तारण और महिलाओं और बुजुर्गों को सभी प्रकार के पेंशन की व्यवस्था अपने स्तर से सम्पन्न कराएंगे.
Advertisement




