Saraikela : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 5 के लोकप्रिय उम्मीदवार विनीता कुमारी ने अपनी समर्थकों के साथ धुआंधार प्रचार किया। घर-घर जाकर लोगों से आशीर्वाद मांगा और जीताने की अपील की। वही जनता ने भी जीत की आशीर्वाद दी। पांच की वार्ड पार्षद उम्मीदवार विनीता कुमारी के प्रचार ने वार्ड पांच के सभी क्षेत्रों में रफ्तार पकड़ हुआ है।
सभी जगह भरपूर समर्थन मिल रहा है। अब दोबारा मतदाता तक पहुंचकर, कर रही हैं अपील। लगातार किए जा रहे प्रचार प्रसार से अन्य प्रत्याशियों में बेचैनी बढ़ी हुई है। वार्ड पांच के आज प्रदीप ठाकुर रोड एक नंबर गली से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में भगत मेडिकल सहित प्रसाद टेंट हाउस गली शिव मंदिर क्षेत्र में धुआंधार प्रचार प्रसार किया गया। उन्होंने बताया कि उन्हें चुनाव चिन्ह बल्ला छाप मिला है।

जिसपर 23 फरवरी को मोहर मारकर हमें पार्षद बनाएं, अगले 5 वर्षों तक वार्ड की हर समस्या के लिए वो तत्पर रहेंगी. एक तरफ जहां उनके समर्थकों द्वारा भारी मतों से जीताने के लिए संपर्क अभियान चलाया जा रहा है ।वहीं पांच नंबर वार्ड की क्षेत्र की महिलाओं द्वारा भी जनसंपर्क अभियान चलाते हुए लोगों से जीताने की अपील कर रही हैं ।




