
रांची : चौकीय नहीं जनाब यह झारखंड है । चुनावी मौसम आ रहा है। कब कहां किसका ट्रांसफर पोस्टिंग हो जाए, कहां नहीं जा सकता । रामगढ़ पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार का अचानक से स्थानांतरण होना और राज्य मुख्यालय में योगदान देना और अभी तक जिले में किसी की पोस्टिंग नहीं होना पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है।झारखंड सरकार ने रामगढ़ एसपी के पद पर तैनात डॉ. विमल कुमार का अचानक तबादला कर दिया है। जो आज पुरे राज्य के राजनीति एवं प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है ।अब उन्हें झारखंड पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना भी रविवार की देर रात जारी कर दी गई। डॉ. विमल कुमार के एसपी पद से हटाने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है। रामगढ़ एसपी के पद पर अभी किसी अधिकारी की नियुक्ति भी नहीं की गयी है। गौरतलब है कि डॉ. विमल कुमार को एक मार्च को रामगढ़ जिले का एसपी बनाया गया था। इससे पहले वे सरायकेला-खरसावां जिले के एसपी थे ।
रविवार को रामगढ़ जिले में तीन ऐसी घटनाएं हुईं, जो सामान्य नहीं हैं। पहली घटना में यातायात में तैनात एएसआई (जमादार) राहुल कुमार सिंह की अस्वाभाविक मौत हो गयी। बताया जाता है कि उन्हें पहले उल्टी हुई और अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गयी। दूसरी घटना में एएसआई की मौत के लिए जिम्मेदार रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार साहू को डीजीपी के स्तर से निलंबित कर दिया गया। तीसरी घटना में सरकार ने रामगढ़ के एसपी डॉ. विमल कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए पुलिस मुख्यालय में योगदान करने का आदेश जारी कर दिया। इन तीनों घटनाओं को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या इन घटनाओं का आपस में कोई संबंध है या नहीं, यह जांच का विषय है। वही रामगढ़ जिला बिना अभी पुलिस कप्तान के है। वही प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम तक किसी आईपीएस की पोस्टिंग हो जाने की बातें कही जा रही है। वहीं सूत्रों के अनुसार लगभग 7 से 8 है आईपीएस की पोस्टिंग होने की भी बातें कही जा रही है।




