जमशेदपुर :पिछले दिनों सिदगोड़ा थाना पुलिस द्वारा बाइकर्स गैंग के 10 सदस्यों को जेल भेजे जाने से रैश ड्राइव और स्टंट से होने वाले परेशानियों से शहर वासियों को राहत मिलीं है जिसे लेकर लोग पुलिस की कार्रवाई की सराहना कर रहे है। बता दे कि आए दिन शहर में युवाओं की टोली द्वारा सड़को पर रैश ड्राइव कर स्टंट दिखाने से आम लोगों को खासे परेशानियों का सामना करना पड़ता था,साथ इससे हुए दुर्घटना में कई लोगों की जाने भी चले गई।पिछले कुछ दिन पहले बिस्टुपुर और अन्य क्षेत्रों में रैश ड्राइव में कुछ युवकों को मौत हो गई थी साथ ही चोरी छीनतई की घटनाओं में इजाफा हुआ था,जिसे लेकर जिला पुलिस के वरीय अधिकारियों ने सभी थाना को इस पर अंकुश लगाने का निर्देशित किया गया ।

इसी के आलोक में सिदगोड़ा पुलिस भी अलर्ट मोड पर थी।इसी बीच बागूनहातू क्षेत्र के वासियों ने चोरी छीनतई और नशेडियों की अड्डेबाजी जैसी अपराधिक गतिविधियों के बारे में थाना को जानकारी दी,जिस पर टीम बनाकर अनुसंधान करने के क्रम में बाइकर्स गैंग के चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।जिनके द्वारा चोरी छीनतई जैसी अन्य अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार करते हुए गैंग में शामिल अन्य सदस्यों की भी जानकारी दी गई, जिन पर कार्रवाई करते हुए 26 जून को कुल 10 अभियुक्तों को जेल भेजा गया।पुलिस की इस कार्रवाई से बागूनहातू सहित शहर के अन्य क्षेत्रों के लोगों ने बाईकर्स गैंग के आतंक से राहत महसूस करते हुए इसे स्थानीय कदम बताया।वही लोगों ने कहा ऐसे असमाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई होनी चाहिए।




