Advertisements

Advertisement
पटना: बिहार राज्य में फिर बर्ड फ्लू फैलने का खतरा बढ़ने की संभावनाएं बढ़ती जा रही है। राज्य के मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य व पशुपालन विभाग को अलर्ट किया है। सभी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों, अस्पतालों के अधीक्षकों व सिविल सर्जनों को आवश्यक कदम उठाने के दिशा निर्देश दिए हैं। प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ाने व संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों की जांच कर उसे आइसोलेट करने के लिए कहा गया है।
विशेषज्ञों के अनुसार, एवियन इन्फ्लूएंजा का वायरस पक्षियों से इंसानों में भी फैल सकता है। हालांकि, अबतक किसी इंसान में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। विभाग अलर्ट मोड पर है।
Advertisement



