रोहतास : स्थानीय जीटी रोड स्थित प्रभु कॉम्प्लेक्स में डेहरी विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के भावी विधायक प्रत्याशी समीर कुमार ने भीम संवाद का आयोजन किया जिसका उद्घटान रेलवे यूनियन के सदस्य बीरेंद्र पासवान, अभिनव कला संगम के अध्यक्ष कमलेश सिंह, रेलवे पुलिस फोर्स के थानाध्यक्ष राम विलास राम एवं अनुसूचित जाति-जनजाति के थाना प्रभारी नंद लाल कुमार दिप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया !! समीर ने दलितों के सम्मान में कहा अन्य लोगो के लिए अगर दलित सिर्फ वोट हैं, तो उनकी छोटी सोच पर हम एक चोट है।
समीर ने कहा कि उन्हें अपने को बिहारी होने का शान एवं अभिमान है !! मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बीरेंद्र पासवान ने समीर कुमार के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की खूब सराहना की साथ ही बाबा साहब अम्बेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भीमराव रामजी आम्बेडकर लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। कमलेश सिंह ने कहा कि उन्होंने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था।वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे !! राम विलास राम ने कहा कि अम्बेडकर विपुल प्रतिभा के छात्र थे। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स दोनों ही विश्वविद्यालयों से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधियाँ प्राप्त कीं तथा विधि, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में शोध कार्य भी किये थे। नंद लाल कुमार ने कहा कि व्यावसायिक जीवन के आरम्भिक भाग में वे अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहे एवं वकालत भी की तथा बाद का जीवन राजनीतिक गतिविधियों में अधिक बीता। इसके बाद अम्बेडकर भारत की स्वतंत्रता के लिए प्रचार और चर्चाओं में शामिल हो गए और पत्रिकाओं को प्रकाशित की। विनोद पासवान ने कहा कि उन्होंने दलितों के लिए राजनीतिक अधिकारों की तथा सामाजिक स्वतंत्रता की वकालत की और भारत के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा !! मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय पासवान, विष्णु पासवान, जन सुराज पार्टी के नेता बीरेंद्र भास्कर, गणेश पांडेय, अमित पासवान, विकास पासवान, पुर्नवासी राम, हरेंद्र राम, धीरेंद्र रविदास, सतेंद्र यादव, राकेश राम, अभिनाश राम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे !!