बिक्रमगंज(रोहतास) : काराकाट पूर्व विधायक राजेश्वर राज के बिक्रमगंज स्थित आवास पर जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा की अध्यक्षता एवं प्रखंड अध्यक्ष धनंजय सिंह के संचालन में बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर आयोजित काराकाट विधानसभा के सभी प्रखंडों के कार्यान्वयन समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का सम्मान समारोह सह हिंदू नववर्ष उत्सव समिति के सभी सदस्यों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।

जिसमें कार्यान्वयन समिति के सदस्यों ने इस समारोह में भाग लिया । समारोह की शुभारंभ अतिथियों ने भारत माता एवं बाबू वीर कुंवर सिंह तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर राष्ट्र गीत के साथ हुआ । अतिथियों ने बाबू वीर कुंवर सिंह के जीवनी पर प्रकाश डाला ।जिसके बाद पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया । इसके बाद राजेश्वर राज ने कार्यान्वयन समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र एवं माला पहना सम्मानित किया । श्री राज ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आए दिन विकाश की नई आयाम स्थापित कर रहा है । चाहे वो सांस्कृतिक विरासत का विकास हो या शैक्षणिक,आर्थिक । आज प्रत्येक व्यक्ति केंद्र एवं बिहार सरकार के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुआ है । अजय कुशवाहा ने कहा कि याद करिए बिहार का वो काल जब लोग गढ़े में सड़क खोजते थे,हॉस्पिटल का कुछ अता पता नहीं था,अपराध अपने चरम सीमा पर था,आज वही बिहार सड़क, स्वास्थ्य हो या शिक्षा के साथ बिहार ओर देश के प्रत्येक नागरिक का विकाश हो रहा है । अन्य वक्ताओं ने केंद्र एवं बिहार सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को बोलते हुए बिहार में पूर्ण बहुमत की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनना तय बताया । समारोह में रामनारायण चंद्रवंशी,दिनेश चंद्रवंशी,सूरज कुमार पासवान,सुरेश सिंह,राजेश पटेल, विनोद पासवान,अजीत सिंह,धनंजय सिंह,बीरेंद्र कुशवाहा,सुरेश गुप्ता,पप्पू सेठ,बशिष्ठ पासवान,नवीन चंद्र साह, गोपेश प्रसाद,सत्येंद्र पाठक,अखिलेश पांडेय,सूरज पासवान सहित अन्य उपस्थित थे ।




