जमशेदपुर :आजाद नगर थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड में पत्नी से हुए विवाद के बाद पति द्वारा खुलेआम पिस्टल लहराने के मामले में पुलिस ने पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. घटना एक अप्रैल की है जब शेख सारिक इमाम उर्फ आयान ओल्ड पुरिया रोड स्थित गणगौर स्वीट के समीप बीच सडक पर पत्नी से विवाद होने पर वहां जुटे स्थानीय लोगों को और पत्नी को डराने के उद्देश्य से उसने पिस्टल निकाल दी और काफी देर तक खुलेआम लहराता रहा इसके बाद वह अपने दोस्त सलमान के मोटरसाइकिल में बैठकर वहां से फरार हो गया इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

सिटी एसपी ने बताया कि सारिक अपराधी प्रवृत्ति का है और पूर्व में वही जेल जा चुका है जेल से छूटने के बाद पत्नी उसके साथ रहना नहीं चाहती थी इसे लेकर ही घटना के दिन बीच सडक पर दोनों में विवाद हो गया हो गया था जिसमें उसने इस घटना को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस अपराधी और आर्म्स के खिलाफ चलाए जा रहे मुहिम के तहत दोनों आरोपियों को कानून सम्मत धारा के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

June 14, 2026 4: 17 am
Breaking
- गिरिडीह में वज्रपात का कहर: खेत में काम कर रहीं तीन महिलाएं हुई गंभीर रूप से घायल, एक को लगी मामूली चोट।
- टाटा जू मे आयोजित समर कैंप मे 80 बच्चों ने लिया भाग,विभिन्न वन्यजीवों के बारे मे प्राप्त की जानकारी।
- एनआईटी जमशेदपुर के तीन विद्यार्थियों का भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड में चयन, रक्षा और मिसाइल तकनीक में दिखाएंगे अपना कमाल।
- दूसरे दिन भी चला साकची मे नो इंट्री वाहनों के खिलाफ अभियान, वसूले गए वाहन चालकों से दंड शुल्क।
- झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, राज्य के उत्तर पूर्वी भाग से हुई एंट्री।
- धरना में पहुंचे ननि के प्रशासक और जुडको के जीएम, दिया आश्वासन।
- पानी के लिए सड़क पर उतरे आदित्यपुर वासी, जकमो और अधिवक्ता संघ के बैनर तले आकाशवाणी चौक पर दिया धरना, आम लोगों के साथ सोसाइटी के लोगों ने दिया समर्थन।
- कार को बचाने की कोशिश में पलटी मजदूरों से भरी बस, 25 घायल, कटिहार के कोढ़ा में अहले सुबह बड़ा हादसा, 15 मजदूरों की हालत गंभीर।




