जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह स्थित डेफोडिल्स उच्च विद्यालय का 35वां वार्षिक खेल प्रतियोगिता हर्षोल्लास के साथ एग्रिको मैदान में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर स्टेट बैंक स्टाफ यूनियन के पटना सर्किल अध्यक्ष रिंटू कुमार रजक एवं विशिष्ट अतिथि में समाजसेवी टी. शशि कुमार मौजूद थे। जिनके द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय का धवज क्षंडोतोलन एवं गुब्बारा उड़ा कर किया गया।

जिसके पश्चात स्कूल द्वारा आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में नर्सरी से 10 तक के 200 से ज्यादा छात्र छात्राओं ने भाग लिया,जिसमें विजेता हुए प्रतिभागियों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ स्वस्थ शरीर का होना भी आवश्यक है जो खेल के माध्यम से पूरी की जा सकती है। यही कारण है जमशेदपुर से क्रिकेट हो या तीरंदाजी या फिर कोई और खेल हमारे जमशेदपुर के खिलाड़ी देश का नाम रोशन किया है इस लिए अभिभावकों को भी चाहिए कि उच्च शिक्षा के साथ बच्चों को खेल प्रति आगे बढ़ने में सहयोग करे। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि जीवन में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अध्ययन के साथ-साथ खेल कुद भी महत्वपूर्ण है जिसे लेकर विद्यालय में यह आयोजन प्रतिवर्ष होता है ताकि बच्चों का बहुमुखी विकास हो सके।




