जमशेदपुर : जमशेदपुर के सबसे व्यस्त सड़क माने जाने वाले बाराद्वारी की सड़क में विधायक के चेतावनी के बाद अंततः जुस्को ने डिवाइडर लगा दी जिससे कुछ हद तक जाम से निजात मिली है। स्टेट माईल रोड की बाराद्वारी के समीप यह सड़क काशीडीह और बीएसएनल कार्यालय की ओर जाने के वजह से हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है,जिस वजह से पिछले दुर्गा पूजा के समय प्रशाशन ने बीच सड़क पर बांस और अन्य जुगारू सामने रख कर डिवाइडर बना दी जिस वजह से सड़क और संकीर्ण हो गई जिससे वाहन चालकों की परेशानी ज्यादा बढ़ गई।

जिसे देख 31 जुलाई को पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने स्तिथि का निरक्षण करने पहुंची और व्यवस्था को देख प्रशासनिक और जुस्को के अधिकारियों पर जमकर बरसते हुए एक सफ्ताह के अंदर जुगारु व्यवस्था को हटाकर व्यवस्थित तरीके से डिवाइडर लगाने की चेतावनी दी थी।जिसके बाद जुस्को हरकत में आई युद्ध स्तर पर कार्य आरंभ कर स्थाई तौर पर डिवाइडर लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया।वर्तमान में सड़क के दोनों छोर की फुटपाथ की समतलीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। जिससे वाहन चालकों को जाम से थोड़ी राहत मिली है।



