Saraikela (संजीव मेहता) : जख्मी कनकलता प्रधान पति- स्व० बाईधर प्रधान के फर्दबयान पर अभियुक्त 01. जीवनधन प्रधान, 02. राजकुमार प्रधान, एवं 03. पंकज प्रधान को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया गया. बता दें कि पीड़िता कनकलता ने अपने पति बाईधर प्रधान की हत्या में तीनों आरोपी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी खरसावां थाना में दर्ज कराई है. जिसका काण्ड संख्या- 69/2025 दिनांक 01.10.2025 धारा 126 (2)/118(2)/109(1)/103(1)/238/3(5) BNS दर्ज किया गया. इस घटना में संलिप्त तीनो अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में आज जेल भेजा गया है.

* गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
01. जीवनधन प्रधान, उम्र 45 वर्ष पे०- स्व० जनमजय प्रधान,
02. राजकुमार प्रधान, उम्र- 20 वर्ष एवं
03. पंकज प्रधान, उम्र- 25 वर्ष दोनो पे0- जीवनधन प्रधान तीनो पता- ग्राम- कोलाईडीह, पो०- गालुडीह, थाना- कुचाई, जिला- सरायकेला-खरसावां के निवासी हैं.
इन आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किये गये खून लगा एक तलवार एवं एक बंकिया बरामद किया गया है. साथ ही घटना के क्रम में अभियुक्तो के द्वारा पहना गया खून लगा कपड़ा भी बरामद हुआ है. इनके पास से मोबाइल फोन-02, स्कूटी बाईक-01 भी जब्त किया है. इस आशय की जानकारी प्रेसवार्ता में समीर सवैया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला ने दी. उन्होंने बताया कि छापेमारी दल में पु० नि० नितिन कुमार सिंह सरायकेला अंचल, पु०अ०नि० गौरव कुमार, थाना प्रभारी, खरसावाँ थाना, पु०अ०नि० रमन कुमार विश्वकर्मा, प्रभारी आमदा ओ०पी० भी शामिल थे.




