
जमशेदपुर : बागबेड़ा शिव घाट स्थित जर्जर स्लूइस गेट की मरमती की मांग को लेकर बागबेड़ा वासी उपायुक्त से भेंट की बस्ती वासियों ने बरसात के दिनों में होने वाली स्थिति से अवगत कराते हुए जानकारी दी की पिछले 2 वर्षों से स्लुइस गेट के 90% फाटक बंद पड़ा हुआ है जिस वजह से हल्की बारिश में भी क्षेत्र के तेजाब नाला और बीएनआर का पानी के निकासी निकासी नहीं होने से जमाव के कारण तटीय क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि आसपास के लगभग 100 घरों में पानी प्रवेश कर जाता है।
ऐसे में उन घरों के कीमती समान भी बर्बाद हो जाती है जिसे लेकर पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव के नेतृत्व में उपायुक्त से भेंट कर स्लुईस गेट की मरमती कर फाटक खोलने की मांग की है अन्यथा बस्तीवासी मजबूरन आंदोलन करने के लिए बाध्य होने की चेतावनी दी है।






