सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया से एक बड़ी-घटना सामने आई है। नौ विवाहिता रीता महतो ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर का आत्महत्या कर ली है। जिसे मायके वाले हत्या तो ससुराल वाले आत्महत्या करार दे रहे हैं। परिजनों ने बताया कि सोनारी कागल नगर निवासी रीता महतो और चंदन महतो तीन साल से प्रेम संबंध में थे। फिर उन्होंने सबकी सहमति से शादी कर ली ,फिर अचानक क्या हुआ कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों ने सोनारी थाना में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। मृतक के भाई शंभू का कहना है उसकी बहन को उसके ससुराल ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे। उससे एक बाइक की भी मांग की थी हमने बाइक बुक कर दी थी। लेकिन इस बीच रीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पति का कहना है कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित नहीं किया जाता था और उसने बताया कि वह लोग शादी के बाद हनीमून के लिए दार्जिलिंग गए थे। तभी उसने रीता को अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए तस्वीर देख ली थी । उसके पूछने पर वह नाराज हो गई और मायके चली गई। मायके से आने के बाद उसने फांसी लगा ली । फिलहाल पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई जारी है




