जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा अंतर्गत हरहरगुट्टू कृष्णापुरी के रहने वाले आशीष कुमार सिंह की हादसे में मौत होने के एक महीने बाद भी पार्टनर से समझौता के तहत 20 लाख रुपए नहीं देने,साथ ही झूठा केश करने का मामला ssp के पास पहुंचा है। मृतक आशीष के भाई समरजीत के अनुसार आशीष, साईं मेडिकल दुकान के मालिक रणजीत का पार्टनर था।

19 फरवरी को विंध्याचल के मिर्जापुर स्थित गैपुरा चौकी के पास स्कोर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने से आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया था,जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल के अलावे जमशेदपुर के TMH में भी कराया गया, लेकिन स्तिथि की गंभीरता को देखते हुए उसे दिल्ली के अपोलो ले जाया गया जहां इलाज के दौरान 17 मार्च को उसकी मौत हो गई।पूरे इलाज में 45 लाख रूपये खर्च हुए थे।जिसके बाद पार्टनर रणजीत ने 20 लाख रुपए आर्थिक सहायता के रूप में देने की बात कही लेकिन नहीं मिलने पर दो महीने बाद बागबेड़ा थाने में समझौता लिखित तौर पर किं गई। बावजूद इसके पैसे तो नहीं मिले लेकिन रणजीत ने परिवार वालो पर रंगदारी का झूठा केश दर्ज करा दिया,जिसे लेकर थाना के द्वारा भी काफी परेशान किया जा रहा,जिससे परेशान होकर पीड़ित परिवार एस एस पी के पास पहुंचे और दोषियों पर कार्रवाई करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।अन्यथा बागबेड़ा थाना के समीप पूरा परिवार आत्मदाह कर लेने की चेतावनी दी है।




