जमशेदपुर:
जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह वर्कर्स फ्लैट में श्राद्ध कर्म में गए परिवार के बंद घर में चोरों 4 लाख मूल्य के जेवरातों पर हाथ साफ कर लिया। घटना के बारे में तब पता चला जब पड़ोसी तुलसी के पौधे में पानी डालने गया था,तब देखा कि घर का दरवाजा का ताला टूटा हुआ है, इसके बाद उसने परिवार वालों को सूचना दी। जानकारी मिलने पर परिवार वाले घर पहुंचे और देखा कि घर के सभी दरवाजा टूटा हुआ है और सामान बिखरे हुए, जांच करने में पता चला की अलमारी में रखें लगभग चार लाख मूल्य के सोने चांदी की जेवरात और 10 हजार नगद गायब है। घर मालिक मनोज बाग ने बताया कि वह यूनाइटेड क्लब में इंडोर गेम का कोच है,वह 2 मई को उसके ससुर की मौत होने की जानकारी पर वे लोग उड़ीसा बलांगीर के टांडी घाट गांव गए हुए थे और अपने एक परिचित राकेश नाग को घर के बरांडे में रखे तुलसी पौधा में पानी देने की जिम्मेदारी दी गई थी, वह प्रतिदिन पानी देने आता था लेकिन 14 मई को जब शाम में वह आया तो देखा कि घर का दरवाजा का ताला टूटा हुआ है,इसके बाद उसने मनोज को जानकारी दी लेकिन किसी कारणवश परिवार वाले तुरंत नहीं पहुंच पाए और शुक्रवार को शाम में वे लोग पहुंचे, तब पता चला कि कितना का नुकसान हो गया है,इसके बाद सिदगोड़ा थाना पुलिस को सूचना दी,जिनके द्वारा पूरे मामले की जांच करते हुए लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई करने का प्रयास कर रही है।

June 14, 2026 12: 23 am
Breaking
- गिरिडीह में वज्रपात का कहर: खेत में काम कर रहीं तीन महिलाएं हुई गंभीर रूप से घायल, एक को लगी मामूली चोट।
- टाटा जू मे आयोजित समर कैंप मे 80 बच्चों ने लिया भाग,विभिन्न वन्यजीवों के बारे मे प्राप्त की जानकारी।
- एनआईटी जमशेदपुर के तीन विद्यार्थियों का भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड में चयन, रक्षा और मिसाइल तकनीक में दिखाएंगे अपना कमाल।
- दूसरे दिन भी चला साकची मे नो इंट्री वाहनों के खिलाफ अभियान, वसूले गए वाहन चालकों से दंड शुल्क।
- झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, राज्य के उत्तर पूर्वी भाग से हुई एंट्री।
- धरना में पहुंचे ननि के प्रशासक और जुडको के जीएम, दिया आश्वासन।
- पानी के लिए सड़क पर उतरे आदित्यपुर वासी, जकमो और अधिवक्ता संघ के बैनर तले आकाशवाणी चौक पर दिया धरना, आम लोगों के साथ सोसाइटी के लोगों ने दिया समर्थन।
- कार को बचाने की कोशिश में पलटी मजदूरों से भरी बस, 25 घायल, कटिहार के कोढ़ा में अहले सुबह बड़ा हादसा, 15 मजदूरों की हालत गंभीर।




