Advertisements
सरायकेला : उपायुक्त महोदय के निदेश के आलोक में आज अंचलाधिकारी (राजनगर), खान निरीक्षक(सरायकेला खरसावां), तथा थाना प्रभारी राजनगर के संयुक्त नेतृत्व में राजनगर थानांतर्गत गोपालपुर के जोटा डूंगरी में औचक छापेमारी की गई। स्थल निरीक्षण के क्रम में अवैध रूप से भंडारित करीब 2000 सीएफटी क्वार्ट्ज खनिज को विधिवत् रूप से जप्त कर सुपुर्द किया गया।
Advertisement

लौटने के क्रम में छापेमारी टीम के द्वारा बड़ाकाकी—राजनगर सड़क पर पत्थर खनिज लदे हाइवा वाहन को रोका गया और परिवहन कागजात न मिलने पर वाहन को विधिवत् जप्त कर राजनगर थाना को सुपुर्द कर दिया गया।
Advertisement




