Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर रेलवे कॉलोनी शिव राम दुर्गा मंदिर में अक्षय तृतीय के दिन से जगन्नाथ प्रभु, माता सुभद्रा, बलभद्र प्रभु, माता लक्ष्मी और रथ की विधिविधान से पूजा की गई. इसके साथ ही रथयात्रा की तैयारी की शुरुआत हो गई है. आज से रथ बनाने का काम भी शुरू हो गया है. यहां इस बार रथ यात्रा भव्य तरीके से निकाली जाएगी.

इस वर्ष की 17 जुलाई को रथ यात्रा है. इस बार कमेटी रथयात्रा की 20वीं वर्षगांठ मनाएगी. बता दें कि मंदिर प्रांगण में जगन्नाथ प्रभु के मंदिर निर्माण का काम भी मई में शुरू हो जाएगी. जिसमें रथ समिति के जय प्रकाश शर्मा, श्रीनिवास यादव, अभिलाष मिश्रा, मोहित कुमार, राजू मुखी, मनीष दा, सत्यजीत साहू, सुबरतो सिंह, तारकेश्वर साह, मिंटुजय सोय, शर्मा जी एवं अन्य सदस्य और आम जनता पूजा में शामिल हुए. पूजन के के बाद प्रसादी भी बाटी गई.




