Advertisements
सरायकेला / (संजीव मेहता) :अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सरायकेला खरसावां ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर मंगलवार की देर शाम एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें सामाजिक उत्थान पर कायस्थ समाज के बुद्धिजीवियों ने चर्चा की। इस मौके पर कायस्थ समाज विचारकों ने समस्त चित्रांश भाईयों एवं बहनों के साथ देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई और उनके व्यक्तित्व की चर्चा की।
Advertisement

इस कार्यक्रम में महासभा के महामंत्री गिरीशचंद्र प्रसाद के साथ जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश, पंकज सिन्हा, नीरज सिन्हा, संजीत सिन्हा, राजेश श्रीवास्तव, देवव्रत सिन्हा एवं जिला समिति के लोग उपस्थित थे।
Advertisement




