
सरायकेला:सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत एमटीसी मॉल के पीछे अपराधियों ने घात लगाकर कारोबारी अजय प्रताप सिंह और झामुमो नेता बाबू दास पर अपराधियों ने बम से हमला कर घायल कर दिया था। जिसमें अजय प्रताप सिंह को टीएमएच में भर्ती कराया गया था। वही बाबू दास भी हमले में घायल हुए थे। एमटीसी मॉल के पीछे कारोबारी अजय प्रताप सिंह और बाबू दास बातें कर रहे थे। इसी भी चार लोगों ने आकर बम से हमला कर दिया, और हमले के बाद वह पैदल ही निकल गए।
सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह एवं एसडीपीओ मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन एवं जांच कर, अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापामारी करने में लगे हुए थे। सूत्रों के अनुसार पुलिस सफलता हासिल कर ली है और शीघ्र ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले के खुलासा कभी भी कर सकती है।




