Advertisements
Advertisement

हरि शर्मा पश्चिमी सिंहभूमः सोमवार को शहर के दंदासाई में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्वाला कोडा़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से सरोज पाल को चक्रधरपुर विधानसभा प्रभारी व बिरसा गागाराई को उपप्रभारी नियुक्त किया गया।
दोनों व्यक्तियों को जिलाध्यक्ष ने माला पहनाकर स्वागत किया।वहीं श्री कोडा़ ने कहा कि हाईकमान के दिशानिर्देश के अनुसार अगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को सहयोग करने व उनके पक्ष में प्रचार प्रसार करना है।वहीं 28मार्च को पश्चिमी सिंहभूम जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ता दिल्ली जायेंगे।वहां दिल्ली सरकार की विकास कार्य योजनाओं से अवगत होगे।मौके पर पप्पू प्रसाद,विष्णु पंडित मौजूद रहे।
Advertisement




