
जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बाराद्वारी कुम्हार पाड़ा स्तिथ एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में सबेरे अचानक आग लग गयी। जिसके बाद क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई ।जिसे काफी मशकत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम मालिक सुनील ने बताया कि सवेरे 8:00 बजे नया फ्रिज ए सी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स समान आया था।
जिसे गोदाम में रखवाने के बाद वह बाजार चला गया कुछ देर बाद ही आसपास के लोगों ने बताया कि गोदाम से धुंआ निकल रहा है। आनन फानन में वह गोदाम पहुंचा तो देखा आग पूरी तरह से लग चुकी थी ।इसके बाद उसने अग्निशमन विभाग को सूचना दी अग्निशामक दल घटनास्थल पर पहुंचकर घंटा मशकत के बाद आग पर काबू पाया जा सका गोदाम मालिक सुनील ने बताया कि इस आग लगी में लगभग 25 लाख का नुकसान हुआ है ।आशंका जताई है कि शार्ट सर्किट के वजह से यह घटना घटी है।




