Advertisements

Advertisement
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले में हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए और नो पार्किंग जोन में खड़े फोर्जिंग गाड़ियों से यातायात थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर यातायात विभाग द्वारा 90700 रुपए फाइन वसूल गया है। इस अभियान के तहत काफी देर तक नो पार्किंग जोन में चेकिंग किए गए और लोगों को जागरूक भी नो पार्किंग जोन में खड़ा नही करने के लिए किए गए।
वहीं ट्रैफिक थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग ट्रॉफीक विभाग के नियमों को पालन करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। यातायात थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने कहा की नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगें।
Advertisement




