
मनोहरपुर-जराइकेला मुख्य रेलवे लाइन पर नक्सली संगठन द्वारा रेल सेवाएं बाधित कर दी गई है। नक्सलियों ने हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग के ट्रैक से फिश प्लेट उखाड़ डाली है,और मनोहरपुर-जराइकेला थर्ड रेल लाइन के पोल पर बैनर भी लगा दिया। इससे रेलगाड़ी की सेवा पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा, और ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया।घटना की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों के जवान मौके पर पहुँच गए हैं। और सुरक्षा में मिलकर सेवाएं चालू करने में लगे हुए हैं। नक्सली संगठन के द्वारा बैनर पर लिखा गया है कि उन्होंने कोल्हान सारंडा में पुलिसिया नरसंहार के खिलाफ 10 जुलाई 2024 को आहूत एकदिवसीय बंद को सफल बनाया।यह घटना रात 2 से 3 बजे के बीच हुई थी, और इसके बाद से ही सुरक्षा बलों की सक्रियता बढा दी गई है।
जवानों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है। रेलवे विभाग के अनुसार सभी जवान मुस्तैद और अलर्ट मोड में है।कोल्हान प्रमंडल में नक्सलियों के असर बंद का देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार।




