
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र से चोरी हुई मोटर साईकिल के मामले में पुलिस ने 3 अपराधियो को गिरफ्तार किया है।इसे लेकर जुगसलाई कार्यालय में डीएसपी शौकीर आलम ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्रकारों को जानकारी दी की 27 जून को सरजामदा के रहने वाले सुनील सिंह की बाईक चोरी हो गई थी। जिसकी लिखित शिकायत परसुडीह थाना में की गई।जिसके आलोक में टीम गठित कर मामले की छान बीन शुरू की।इसी क्रम में बावनगोड़ा के रहने वाले महेश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमे उसने स्वीकार किया की चोरी हुई मोटरसाइकिल उसके पास है। जिसके निशानदेही पर मोटरसाइकिल बरामद की गई।
वही उसके दो अन्य साथी सालडीह बस्ती के महेश सोरेन और आदित्यपुर के आकाश पात्रों को गिरफ्तार किया गया।जिसके पास से भी पुलिस ने चोरी के 2 मोटरसाइकिल बरामद की है। डीएसपी ने बताया की आकाश पात्रों पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।






