![]()

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में इन दिनों कुत्तों का आतंक बढ़ते जा रहा है। आए दिन कुत्ते छोटे बच्चों को देखकर या अकेले व्यक्ति को देखकर हमला कर रहे हैं। आज सुबह की वाक्य है कि स्कूल जा रहे बच्चे को कुत्ते के झुंड ने नोच लिया है। मानगो में इन दिनों कुत्तों का आतंक सर चढ़ कर बोल रहा हैं। आए दिन कुत्तों के द्वारा किसी न किसी को काटने का मामला सामने आ रहा है । इसी कड़ी में आज सवेरे 7:00 बजे स्कूल जा रहे 6 वर्षीय बच्चे को कुत्तों के झुंड ने हमला कर शरीर के विभिन्न हिस्सों को नोच डाला है।गनीमत यह थी कि बच्चे के साथ उसकी मां भी थी और किसी तरह हो हल्ला करने पर आसपास के लोगों ने डंडे और पत्थर मार कर हमला कर रहे कुत्तों को खदेड़ डाला। लेकिन तब तक बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। घायल 6 वर्षीय ज्याद अहमद कि मां ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया की उसका पुत्र मानगो स्तिथ श्री सेंट हाई स्कूल में यूकेजी का छात्र है। सवेरे 7:00 बजे उसे छोड़ने के लिए घर से निकली, तभी कुछ दूरी पर गांधी मैदान में कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया ।
वह अकेले बच्चे को बचाने की काफी कोशिश करती रही। लेकिन कुत्तों का हमला रुकने का नाम नही ले रहा था । हल्ला करने पर आसपास के लोग भी पहुंचे और किसी तरह बच्चे को कुत्तों के हमले से बचाने में सफल हुए ।लेकिन तब तक बच्चे के हाथ और सर बुरी तरह से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन घायल बच्चे को लेकर एमजीएम पहुंचे है।जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं क्षेत्र के लोगों का कहना है कि आए दिन कोई ना कोई कुत्तों के हमले में घायल हो रहे हैं ।खासकर बच्चे ज्यादातर हैं । जिस वजह से क्षेत्र में बच्चों के परिजन दहशत में है और उन्हें घर से निकलने नहीं दे रहे हैं। इनका कहना है कि विभाग की ओर से ऐसे खूंखार कुत्तों को पकड़ के ले जाने की आवश्यकता है ।ताकि लोगों की जान माल का नुकसान ना हो।





