![]()

जमशेदपुर: जमशेदपुर मानगो दाईगुट्टू के हरिजन बस्ती के लोगों मे नगर निगम के प्रति लोगों में काफी आक्रोश है।मानगो दाईगुट्टू के हरिजन बस्ती में विगत छः महीने से नाले की सफाई नहीं होने के कारण पूरा मोहल्ला कीचड़मय हो गया है। एक छोर से दूसरी छोर जाने का संपर्क नाले के गंदा पानी जमा होने के कारण टूट गया है। समस्या का समाधान नहीं होने से बस्तीवासीयो में नगर निगम के प्रति काफी गुस्सा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विगत छः महीने से मानगो नगर निगम का एक भी सफाई कर्मचारी डीपासाई हरिजन बस्ती में नहीं आया। जल जमाव और कीचड़ के कारण पूरा मोहल्ला गंदगी से बजबजा रहा है । मोहल्ले में स्थित मां मनसा की मंदिर में लोग पूजा अर्चना करने नहीं जा पा रहे हैं। मंदिर चारों ओर कीचड़ से घिर चुका है । गर्मी छुट्टी के बाद विद्यालय के खुल जाने के बाद भी जल जमाव और कीचड़ के कारण बच्चे को विद्यालय जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के अंबार के कारण महामारी फैलने की संभावना है। कीचड़ स्थल पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को स्थानीय लोगों ने पूरे गंदगी कीचड़ को दिखलाया । जानकारी के अनुसार पुराना पुरुलिया रोड का मुख्य नाला स्थानीय दबंगों के द्वारा जाम कर दिया गया है। जिसके कारण पूरे पुराना पुरुलिया रोड का पानी का घुमाव हरिजन बस्ती की ओर हो गया है । पानी का दबाव इतना है कि लोगों के घर में नाले का गंदा पानी प्रवेश कर रहा है।
समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने पुराना पुरुलिया रोड को जाम करने की चेतावनी दी है। देखना अब यह है कि नगर निगम एवं जिला प्रशासन इसे कितना गंभीरता से लेता है और कब तक ग्रामीणों की समस्या समाधान करता है। मौके पर मुख्य रूप से विकास सिंह, प्रमोद राम ,मनसा राम, पंचू कालिंदी, मिथिलेश कुमार, नरेश कुमार अखिलेश कुमार, झरिया कुमार, बसंती कालिंदी, थाटा मछुआ, इकरू मछुआ, चरकी मछुआ, संजय कुमार, धीरज सिंह, अमित सिंह, रितिक सिंह, अमित कुमार ,संदीप शर्मा ,राजा मछुआ आदि उपस्थित थे ।




