
रांची: झारखंड में विगत कुछ वर्षों से ईडी की कार्रवाई लगातार चल रही है। जिसे राज्य के प्रशासनिक अधिकारी से लेकर राजनीतिक दलों, एवं कारोबारीयो तक मे ,कोहराम मचा हुआ रह रहा है। मंत्री से लेकर संत्री तक बेचैन रह रहे हैं । ईडी की कार्रवाई में ही , आईएएस और यहां तक की पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी सलाखों के पीछे हैं। एक बार फिर झारखंड में ईडी की कार्रवाई तेज हो गई है, और जमीन कारोबारी कमलेश कुमार के कांके रोड स्थित एस्टर ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 603 सी और कोकर के मरियम टोली स्थित आवास पर छापामारी की गई है। जहां ईडी को फ्लैट से एक करोड रुपए कैश और 100 गोलिया भी जप्त की गई है। सूत्रों के अनुसार कमलेश कुमार जमीन का फर्जी दस्तावेज करने की सिंडिकेट का एक बहुत बड़ा हिस्सेदार है। इसने कई प्रतिबंधित जमीन की फर्जी कागजात भी बनाकर भेज देने का आरोप है। कई आईएएस आईपीएस, और प्रभावशाली लोगों के संपर्क में रहकर जमीन का गोरख धंधा और घोटाले कर ऊंची पहुंच का फायदा उठाकर काफी कुछ किया है।
जो कई राज का राजदार है। ईडी की इस कार्रवाई से कई लोगों के नींद और चैन उड़े हुए हैं।
जिससे राज्य में राजनीति एवं प्रशासनिक पारा भी चढ़ा हुआ है । राज्य के राजनीतिक एवं प्रशासनिक अधिकारी डरे सहमे रह रहे हैं कि, कब कहां किसके यहा ईडी के रेड हो जाए कहां नहीं जा सकता । ईडी की कार्रवाई से झारखंड की सियासत में आए दिन तूफान आते रह रहे हैं। देखना अब यह है कि ईडी की कार्रवाई से एक बार फिर झारखंड की राजनीति पर क्या असर डालता है। क्यों कि सामने आने वाला विधानसभा चुनाव बहुत ही नजदीक है।




