
सरायकेला खरसावां : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबहनी जमालपुर में 18 वर्षीय युवक, कुलदीप ठाकुर, को उसकी प्रेमिका के भाई ने चाकू मारकर घायल कर दिया, जिसके बाद उसकी मौत TMH में हो गई। कुलदीप गम्हरिया बलरामपुर का निवासी था और घर का इकलौता लड़का था और उसकी प्रेमिका रिया सतबहनी की थी। डेढ़ वर्ष पूर्व दोनों के बीच अनबन होने के बाद अलग हो गए थे।मृतक के बहन के अनुसार इधर कुछ दिन प्रेमिका का सगाई उसके बगल घर के युवक से हुई थी। नवंबर में उसकी शादी होने वाली थी। जिसके बाद से प्रेमिका कुलदीप को लेकर भाग जाने किए दवाब दे रही थी। जिसपर कुलदीप ने इंकार कर दिया था।जिसके बाद से ही प्रेमिका और उसके भाई राजा उसके जान के पीछे पड़ गए।घटना से कुछ देर पहले राजा कुलदीप के घर आया था और विवाद करने लगा।परिवार वालो ने जब बीच बचाव करने लगे तो उसने अपने घर बुला लिया जहां पहुंचने पर प्रेमिका के परिवार वाले पहले से ही हमला करने की तयारी कर चुके थे। जिन्होंने कुछ देर बाद कुलदीप और उसके परिवार वालो पर हमला कर दिया।जिसके बाद कुलदीप को TMH ले जाया गया।
जहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया।वही परिवार के अन्य घायलों में कुलदीप की मां अनिता देवी, जितेन शर्मा, सुभाशीष डे, अनिल ठाकुर और सुनिल ठाकुर का इलाज टीएमएच में चल रहा है। मृतक कुलदीप की बहन वे बताया की शनिवार को भाई ने अपना 18 वा जन्मदिन मनाया था और आज उसकी हत्या कर दी गई।इस घटना से परिवार ही नही पूरा बस्ती गमगीन हो गया है।फिलहाल थाना प्रभारी नितिन कुमार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रहे हैं।




