
पूर्वी सिंहभूम : ज्ञात रहे पोटका प्रखंड के चांदपुर पंचायत स्थित बिंगबूरू गांव में गांव को शहर से जोड़ने वाली पगडंडी नुमा रास्ता की स्थिति अत्यंत ही दयनीय है। ग्रामीणों के द्वारा हरेक स्तर पर प्रयास किए जाने के बावजूद यह रास्ता नहीं बन पाने के कारण इस बार की चुनाव बहिष्कार करने का एलान किया गया था। सूचना पाकर पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल ग्रामीणों के बीच पंहुचे और उनकी समस्या को सुनते हुए समाधान करने के लिए पोटका बीडीओ अभय दिवेदी को स्तिथि से अवगत कराया।जिनके द्वारा दी गई आश्वाशन पर अमल करते हुए चुनाव संपन्न के बाद बिंगबुरु गांव पहुंचे।और ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों के साथ उल्लेखित रास्ता “राजाबासा पीसीसी रोड से बिंगबुरू होते हुए मर्चागोड़ा तक” लगभग साढ़े तीन किलोमीटर के खाई पगडंडी नुमा रास्ता का अवलोकन कर जल्द ही आईटीडीए से निर्गत होने वाले राशि से सड़क निर्माण करने का भरोसा दिलाया।जिसे लेकर ग्रामीणों में खुशी है।




