
जमशेदपुर: बीती रात सोनारी थाना अंतर्गत राम मंदिर चौक के समीप जमीन कारोबारी से 4 युवकों द्वारा 3 लाख रुपए छीनतई कर लेने का मामला सामने आया है।गोलमुरी के रहने वाले भुक्तभोगी साबिर अली ने बताया की वह पैसे जमा करने लिए आदर्श सोसाइटी सोनारी गया था। लेकिन कार्यालय बंद होने के कारण वह वापस लौटकर राम मंदिर चौक के पास चाय पीने रुका था। तभी वहां मौजूद 4 युवकों की गतिविधि संदिग्ध लगने पर वह जैसे ही जाने लगा तभी चारो युवक उसके साथ मारपीट करते हुए पैसों से भरे बैग छीन कर भागने लगे। होहल्ला होने पर वहां मौजूद लोगों ने एक युवक को धड़ दबोचा जबकि अन्य तीनो बैग लेकर फरार हो गए।पकड़ाए युवक ने अपना नाम इशाक खान पिता नसीर खान बताया है।
पूर्व मे भी इशाक खान जेल जा चुका है । इधर घटना के बाद साबिर ने सोनारी थाना में मामला दर्ज कराया है वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।




