फिर चालू हुआ दास दारू भट्टी दुकान प्रशासन अनजान या जानकर अनजान।

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत आशियाना मांझी टोला सालडीह बस्ती मे फिर से कुछ दिनों बंदी के बाद से चालू हो गई धडले से अवैध केसरी दास के दारू दुकान। इन दिनों दास अवैध शराब दुकान भट्टी में अपराधियों की जुटान होने लगी है। कुछ दिनों पहले ही प्रशासन द्वारा इन दास दारू अवैध दुकान को बंद कराया गया था । परंतु पुनः चालू हो जाने से क्षेत्र में तरह-तरह के चर्चाएं चल रही है ।आखिर किसके आदेश पर बंद दारू दुकान फिर से चालू हो गया है। जहा इन दिनो आदित्यपुर थाना क्षेत्र के आशियाना सालडीह मांझी टोला दास दारू दुकान में क्षेत्र के असामाजिक तत्वों की जुटान हो रही है।क्षेत्र के मजदूर अगल-बगल के शाम ढलते ही शाम 5:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक पीने के लिए जुटने लगते हैं। वहीं अब शाम 7:00 बजे से 10:30 बजे तक अपराधियों को का भी इन दारू अड्डे पर अब जुटान होने लगा है। बताया जाता है कि सुबह 6:30 से ही दारू पीने के लिए अगल-बगल क्षेत्र के लोग आने लगते हैं । दारू दुकान पर अपराधियों के जुटान से अनहोनी की संभावना बनी हुई है। वही इस पूरे प्रकरण में स्थानीय प्रशासन अनजान है या जानकर अनजान है, कहा नहीं जा सकता। परंतु चर्चा यही है कि इतने बड़े पैमाने पर फिर से बिना प्रशासन के मिली भगत के अवैध दारू दुकान भट्टी खुलेआम नहीं चल सकते हैं। वहीं पूरे प्रकरण में जानकारी लेने के लिए वरीय अधिकारी से संपर्क किया गया, तो पदाधिकारी ने कहा कि इसे हम दिखवाते हैं। देखना अब यह है कि प्रशासन कार्रवाई करती है या यू ही चलते रहेगा।




