
राँची: राज्य के राजधानी राँची में रात में शादी और सुबह में मिले दूल्हे के डेड बॉडी से कोहराम मचा हुआ है।यह घटना जंगल में आग की तरफ फैल गई है की रात में शादी हुई ,और सुबह में दूल्हे का फांसी से लटका हुआ शव मिलने से पूरे राज्य के राजधानी में चारों तरफ तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। भरी पंचायत में देर रात शादी हुई,सुबह दुल्हा देवेश महतो (20) का शव उसके घर के पीछे फांसी से लटकता हुआ पुलिस ने बरामद किया है।मामले में मृतक के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।यह मामला टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत राढुजारा का बताया जा रहा है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवेश महतो की शादी नामकुम के लाली कोयनारटोली निवासी जेठू महतो की बेटी से 13 मई को तय हुई थी।इसी बीच देवेश को पता चला की उसकी होने वाली पत्नी का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है।जिसके कारण देवेश ने शादी से इंकार कर दिया था।इसे लेकर लड़की पक्ष के द्वारा मंगलवार को कोयनारटोली में पंचायत बुलाई गई। जिसमें देवेश एवं उनके परिजन को भी बुलाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायते बैठी ,दोनों की शादी का फैसला सुनाया। जिसके बाद देर रात तक दोनों की शादी कराई गई। देवेश रात में अपने ससुराल में ही रह गया।बुधवार की सुबह चार बजे देवेश महतो शौच जाने की बात कहकर ससुराल से निकला था। कुछ देर बाद देवेश के घर के पीछे बने पुआल के लिए बने मचान से देवेष का शव लटकता मिला। इसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं जितनी मुंह उतनी बातें चल रही है।




