
जमशेदपुर: जमशेदपुर का एक ऐसा विधानसभा क्षेत्र जहां सालों भर क्षेत्र के लोग पानी के लिए जद्दोजहद में जुटे रहते है। एसे में गर्मी के 3 महीने वहां त्राहिमाम मच जाता है । जी हां यह क्षेत्र पोटका विधानसभा के अंतर्गत बागबेड़ा हरहरगुट्टू,घाघीडीह और आस पास के क्षेत्र की है इसमें सबसे ज्यादा समस्या हरहरगुट्टू की है।जहां भू जल 900 मीटर से भी ज्यादा नीचे चल गई है। ऐसे में चापाकल तो छोड़िए बोरिंग भी सही से काम नहीं करती है।यही कारण है कि यहां सालों भर लोग क्षेत्र में लगे सरकारी पानी टंकी पर निर्भर है जहां प्रत्येक घर के लोगो को सवेरे से लेकर रात तक पानी की लाइन में खड़े रहना पड़ता है। तब जाकर घंटो बाद चार गैलन पानी मिल पाती है।लेकिन यहां स्थिति तब विकराल रूप हो जाती है जब गर्मी शुरू होते ही यहां कोहराम मच जाता है।क्योंकि प्रत्येक घर के लिए चार गैलन पानी काफी नहीं होता है।क्योंकि नहाने किचन और अन्य कार्य के लिए पानी की मांग बढ़ जाती है। लेकिन इस टंकी में जितनी पानी होती है वह सबों के लिए गर्मी के समय काफी नहीं है। ऐसे में अगर टंकी में पानी चढ़ाने वाली मोटर खराब हो जाए तो फिर क्षेत्र में दो दिनों के लिए त्राहिमाम की स्तिथि उत्पन्न हो जाती है, लोग सरकारी विभाग के भरोसे ना रह कर खुद ही चंदा करके किसी तरह पानी शुरू करने की जुगत में लग जाते हैं।क्षेत्र के युवाओं का यह भी कहना है की पानी के वजह से नौकरी भी दांव पर लग जाती है।लेकिन इतनी समस्या होने के बावजूद भी स्थानीय लोगों का कहना है कि वोट के बाद एक बार भी स्थानीय विधायक समस्या देखने नहीं आए और ना ही किसी तरह से निदान हो पाया।
इतना ही नहीं डीप बोरिंग की मांग के बावजूद भी किसी भी सरकारी विभाग के अधिकारी सर्वे तक करने नही आए हैं। ऐसे में लोग जन प्रतिनिधि के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। वोट देने की बात आई तो उनका कहना था कि वह तो वोट के दिन है पता चल पाएगा की क्षेत्रवासी क्या निर्णय लेंगे।




