
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत उषा मार्टिन कंपनी अब टाटा स्टील कंपनी के पीछे सौच करने गए दो व्यक्तियों को कंपनी के गार्ड के द्वारा चलाई गई गोली लगने से मौत हो गई। जिसके बाद स्थानीय बस्ती वासियों ने जमकर हंगामा किया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवो को लेकर एमजीएम पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । प्रत्यक्षदर्शी 12 वर्षीय एक बच्चे के सामने उसके पिता को गोली मार देने का मामला बताया जा रहा है। बच्चे का कहना है कि उनके बस्ती में शौचालय नहीं है। इसलिए सभी उषा मार्टिन कंपनी अब टाटा स्टील कंपनी के पीछे रेलवे लाइन में ही सोच करने चले जाते हैं। दोपहर को लगभग 2 बजे गोविंद कालिंदी और एक अन्य जिसे बताया जा रहा है कि वह कंपनी का ही कमी है ।दोनों सौच करने गए थे जबकि गोविंदा का पुत्र दूर खड़ा था। इसी बीच कंपनी के गार्ड के द्वारा गोली चला दी जो दोनों को जा लगी इसके बाद बच्चे ने घर जाकर परिजनों को सूचना दी। वहां से बस्ती वासी घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के बाद उन्हें एमजीएम अस्पताल लाया गया । बहरहाल समाचार लिखे जाने तक यह नहीं पता चल पाया कि आखिर प्रत्येक दिन जब बस्ती के वासी शौचालय करने रेलवे लाइन की ओर जाते हैं तो आज गार्ड ने गोली क्यों चलाई। इसे लेकर स्थानीय पुलिस जांच में जुटी हुई है।
वहीं पूरे मामले पर सरायकेला खरसावां पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली है कि उषा मार्टिन, अब टाटा स्टील कंपनी डंपिंग यार्ड में घटना घटी है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है ।मामले की जांच पुलिस कर रही है।




