
जमशेदपुर: जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में विद्युत वरण महतो ने नामांकन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मितल के समक्ष दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंड़ा समेत भाजपा व एनडीए के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।विद्युतवरण महतो ने 2014, 2019 के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में यानी लगातार तीसरी बार जमशेदपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा। पिछले दो लोकसभा चुनावों में उन्होंने ही जमशेदपुर में जीत दर्ज की थी। इस जीत के साथ उनकी हैट्रिक पूरी हो जाएगी।नामांकन से पूर्व साकची बोधि टेंपल मैदान में सभा का आयोजन किया गया।जहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अलाव काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।जहां से सभी पैदल उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर नामंकन दाखिल की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। भारत उज्ज्वल भविष्य के रूप में बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री का जो विजन है, उसे हम लोग मिलकर आगे बढ़ाएंगे और एक सशक्त भारत का निर्माण करेंगे।
वहीं भाजपा उम्मीदवार विद्युत वरण महतो ने भाजपा के विकास कार्य और उनके द्वारा किए गए कार्यों को बताते हुए कहा कि वे इस बार हैट्रिक करेंगे।




