
25 लाख रुपए रंगदारी की मांग को लेकर बीती रात डोबो कांदेरबेड़ा मुख्यमार्ग पर सोनारी निवासी कारोबारी रवि अग्रवाल की पत्नी की गोली मारकर हत्या किए जाने से व्यापारी जगत और मारवाड़ी समाज आक्रोशित है। इसे लेकर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री परिसर में अध्यक्ष विजय आनंद मुनका के नेतृत्व में आपातकालीन बैठक रखी गई। जिसमें 200 से ज्यादा चेंबर के प्रतिनिधि शामिल हुए जिसमे यह तय किया गया कि जो अपराधी है, उसे 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार करें, अन्यथा चैंबर बाजार को बंद रखेगा।और रांची जाकर मुख्यमंत्री, गृह सचिव और डीजीपी सहित सभी पदाधिकारी से मिलकर जमशेदपुर के चरमराती विधि व्यवस्था से अवगत कराते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग करेंगे।चेंबर के पदाधिकारियों ने कहा की यह पुलिस की बहुत बड़ी असफलता है। जहां चुनाव को लेकर हर चेक नाका में रुपए, आर्म्स, शराब आदि की कड़ाई से चेकिंग हो रही है।
इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपराधी सरेआम गोली मारकर हत्या कर आराम से फरार हो जा रहे है इसके विरोध में व्यवसाइयो ने उपायुक्त और एसएसपी से भी भेंट कर पूरे मामले की जांच कर अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है।




