Advertisements

Advertisement
झारखंड के सिमडेगा जिले के पिथरा में होली के रंग में भंग डालते हुए, एक जंगली सूअर ने गांव पर हमला करते हुए खून की होली खेलते हुए एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। वहीं छह लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है।सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र जंगली सूअर के हमले से जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई।वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार आज पिथरा में आज सभी सुबह होली खेलने का कार्यक्रम शुरू करने वाले थे।
इसी दौरान एक जंगली सूअर गांव में घुसकर लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। घटना के बाद दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हे रिम्स रेफर कर दिया।
Advertisement




