
झारखंड में राजनीति पार्टी के द्वारा तेली समाज को लोकसभा चुनाव में दरकिनार करने से खफा होकर आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ लोकहित अधिकार पार्टी में शामिल हो गए है। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने माला पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराई।इस मौके पर पार्टी के काफी संख्या में महिला एवं पुरुष सदस्य मौजूद थे। इस दौरान मनोज गुप्ता ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा की तेली समाज का 85% वोट भाजपा को मिलती है।मौजूद ना भाजपा और ना ही कांग्रेस और जेएमएम ने तेली समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले किसी सदस्य को टिकट देने की घोषणा की है। जो तेली समाज का अपमान है।इसी से खफा हो के वह आजसू छोड इस पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पार्टी मौका देगी तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। वही प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि चुनाव आयोग ने लोकहित अधिकार पार्टी को चुनाव लड़ने की अनुमति देते हुए सेव छाप दी है।
जिससे झारखंड के पूरे 14 लोकसभा क्षेत्र में अपना उम्मीदवार खड़ी करेगी। इसके लिए पूर्व में नौ उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है, और जमशेदपुर सहित अन्य पांच क्षेत्र के लिए उम्मीदवार की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि हाई कमान और कोर कमेटी के बैठक के बाद ही मनोज गुप्ता पर मुहर लगा सकती है।




