
बीती रात जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत मानगो चौक में 2 अपराधियों द्वारा एक युवक से छीनतईं करते मौके वारदात से पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।डीएसपी हेडक्वार्टर वन भोला प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी, की मानगो स्तिथ स्वर्णरेखा ऑटोमोबाइल में काम करने वाले गौरव लोहार बीती रात साढ़े 8 बजे अपना कार्य समाप्त कर मानगो चौक में चाय पी रहा था।इसी बीच अपराधी बिट्टू प्रामाणिक और आकाश श्यामल वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट कर छीनतईं कर ली। इसी बीच हो हल्ला होने पर स्थानीय लोग जुटे तब तक सूचना पर पुलिस भी पहुंचकर दोनों को धरदबोचा। जिनके पास छीनतईं किए गए रुपए और अन्य सामान बरामद कर ली गई।
डीएसपी ने बताया कि बिट्टू प्रमाणिक पूर्व में भी अपराधिक घटना के मामले में जेल जा चुका है।फिलहाल पुलिस दोनो से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




