
रांची : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य पुलिस मुख्यालय ने शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए मतदान से पूर्व अपराधियों पर नकेल कसने, वारंटीयो को सलाखों के पीछे भेजने,सहित सीसीए,और थानो मे हाजिरी लगवाने की कार्रवाई की तैयारीया शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा आईजी ,डीआईजी, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, को अपराधियों पर लगाम लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जेल से निकलने वाले अपराधियों पर निगाहें रखने ,बाहर रह रहे अपराधियों पर कार्रवाई करने, सहित सीसीए और वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने और आवश्यकता अनुसार बाहर रह रहे अपराधियों को थाने में हाजिरी लगवाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।
राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव को देखते हुए राज्य के विभिन्न जिलों में गैंग और अपराधियों पर नकेल कसने शुरू कर दिए हैं। जेल में बंद अपराधियों पर सीसीए लगाई जाएगी, इसके अलावा गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर जेल के सलाखो के पीछे भेजे जाएंगे।वही कई गैंगस्टरों पर सीसीए लगाने की कार्रवाई की जा रही है। चुनाव को लेकर राज्य पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देश के आलोक में अपराधियों पर पैनी नजर प्रशासन रख रही है। अपराधियों और उनके गिरोह के सदस्यों को तड़ीपार करने और सीसीए लगाए जाने की प्रक्रिया भी सूत्रों के अनुसार शुरू कर दी गई है ।वही वारंटीयो को गिरफ्तार करने और जेल भेजने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। वही एक वरीय पुलिस पदाधिकारी ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए, मतदान पूर्व अपराधियों पर नकेल कसने, और वारंटीयो को सलाखों के पीछे भेजने सहित सीसीए,और थानो मे हाजिरी लगवाने के निर्देश के आलोक में राज्य स्तर जिला स्तर और थाने स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है ।




