Advertisements

Advertisement
प्रधानमंत्री मोदीद्वारा नागरिकता कानून लागू करने का वादा बीती रात पूरी किए जाने को लेकर जमशेदपुर साकची बसंत टाकीज चौक में हिंदू सनातन समिति ने गाजे बाजे के साथ राहगीरों के बीच लड्डू का वितरण कर खुशी का इजहार किया इस मौके पर 21 किलो लड्डू का वितरण किया गया. मौके पर सनातन उत्स समिति के संस्थापक चिंटू सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार का यह ऐतिहासिक फैसला से राजनीतिक तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को बड़ा झटका लगा है केंद्र की भाजपा सरकार ने 2019 में जो चुनावी वादा किया था आज उसे धरातल पर उतारा है इस कानून के धरातल पर उतरने से पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से पलायन कर भारत वापस आये शरणार्थियों को अब भारत की नागरिकता मिल जाएगी जिसके लिए हम मोदी सरकार का आभार प्रकट करते हैं।
Advertisement




