
जुबली पार्क सहित पूरा शहर जगमग रोशनी से नहा उठा संस्थापक दिवस थर्ड मार्च के पूर्व संध्या पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी जूबली पार्क सहित पूरा शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है जिसका आज विधिवत रूप से प्रबंध निदेशक टाटा स्टील के टीवी नरेंद्र और टाटा सन के अध्यक्ष और चंद्रशेखर ने संयुक्त रूप से जुबली पार्क के J.N.Tata के स्टैचू के समक्ष बटन दबाकर लाइटिंग का उद्घाटन किया इसके साथ ही स्वर्ग मानो जुबली पार्क में उतर आया हो जैसा प्रतीत हो रहा था और पूरा जुबली पार्क जगमग और रंग-बिरंगे रोशनी से नहा उठा इसके बाद टाटा मूर्ति के समक्ष उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी । कल सुबह संस्थापक को कम्पनी परिसर और बिस्टुपुर पोस्टल पार्क में श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया जाएगा ।वही शाम में आम जनमानस लाइटिंग का लुत्फ उठा सकेंगे।




