Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर: सरकार के सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जमशेदपुर के मानगो आजाद नगर थाना क्षेत्र में ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार सिंह ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें स्थानीय स्कूल के काफी संख्या में छात्र-छात्राएं हाथ में स्लोगन लिखे हुए पट्टे लेकर शामिल हुए। इस दौरान आम लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों की जानकारी दी गई। वही M. O अकैडमी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से स्कूली बच्चों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी देते हुए वाहन चलाने के दौरान हेलमेट पहनने,रैश ड्राइविंग नहीं करने एवम ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने पर होने वाले कानूनी कार्रवाई से सम्बंधित जानकारी दी गई। इस मौके पर संस्थान की ओर से डीएसपी सहित अन्य पुलिस कर्मियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
Advertisement




