Advertisements
Advertisement

हरि शर्मा चाईबासा : झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार में पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा से लगातार तीन बार तीन बार विधायक रहे दीपक बिरूवा को मंत्री बनाए जाने से जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। दीपक बिरूआ को मंत्री बनाए जाने पर झामुमो कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की। साथ ही एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी जाहिर की। शहर के पोस्ट ऑफिस चौक, जेएमपी चौक, जैन मार्केट चौक में जमकर आतिशबाजी की। नगर परिषद के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डोमा मिंज ने कहा कि विधायक दीपक बिरूवा को मंत्री बनाए जाने से पूरे कोल्हान में खुशी का माहौल है, क्षेत्र में विकास और गति से होगा।
Advertisement




