
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले में सभी अवैध कारोबार पटरी पर लौटने लगी है,और सरपट दौड़ने लगी है ,अवैध कारोबार की गाड़ियां । चुनाव को देखते हुए जहां पुलिस विभाग में ट्रांसफर पोस्टिंग के बाद सभी योगदान, प्रभार देने और लेने में लगे हैं । वही दूसरी तरफ अवैध कारोबार माफिया खुलेआम सरपट अवैध कारोबार की गाड़ियां सड़कों पर दौड़ा रहे हैं। सूत्रों और चर्चाओं के अनुसार सभी अवैध कारोबार करने वाले बालू माफिया, स्क्रैप माफिया ,लॉटरी , हबा डबा, मटका ,चलाने वाले, सभी थाना के इर्द-गिर्द देखे जा रहे हैं। सभी थाना के संपर्क के करीबीयो से संपर्क साधते हुए, अपनी अपनी गोटी सेट करने में लगे हुए हैं। ताकि अवैध कारोबार को पूर्ण रूप से मैनेज कर सुचारू रूप से गति देकर खुलेआम बेरोक-टोक के अवैध कारोबार धंधे किया जा सके।
संभवत: थाना की करीबियों से साठगांठ कर माफिया थाना से मैनेज कर अपनी अवैध कारोबार को गति देने में लगे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार स्थानांतरण पोस्टिंग को देखते हुए सभी अवैध कारोबार 3 फरवरी से बंद होने की बातें बताई जा रही है। जो अब प्रभार लेन देन के बाद पुन: सक्रिय होते हुए सरपट दौड़ते गाड़ियां नजर आने लगी है। स्थानीय लोगों की माने तो अब पुनः अवैध कारोबारी सक्रिय होते दिख रहे हैं या यू समझे पूर्णत : पटरी पर अवैध कारोबार लौटने लगे है,जो समाज के लिए नासूर साबित होगा ।जिले में अवैध स्क्रैप टॉल,अवैध बालू,नशे के कारोबार से संबंधित अवैध कारोबार अब खुलेआम सरपट दौड़ते देखे जा रहे है। वही चर्चाओं के अनुसार आदित्यपुर थाना के पीछे दिंदली बाजार में पुन: लॉटरी-मटका शुरू करने के लिए माफिया लगे हुए हैं। अब चौक-चौराहे पर चर्चा होने लगी है कि शीघ्र ही माफिया मैनेज कर दिंदली बाजार मे लॉटरी मटका जुआ चालू कर लेंगे।




