
जमशेदपुर : लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज जमशेदपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाई 1,2, एवं 3 के विशेष शिविर का शुभारभ 30जनवरी 2024 को बागबेड़ा पंचायत मंडप में किया गया । इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत प्रिंसिपल ने चादर ओढाकर किया ।इस अवसर पर कविता परमार, जिला परिषद सदस्य, बागबेड़ा सुनील गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य, बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत राजकुमार गौड़, मुखिया, बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत ,संतोष ठाकुर, उप मुखिया, बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत राजू सिंह, पंचायत समिति सदस्य, बागबेड़ा मध्य पंचायत , मिडिल स्कूल बागबेड़ा के प्रधानाधयापक, श्री पशुपतिनाथ मिश्रा भी उपस्थित थे।सात दिनों तक चलने वाले शिविर में प्रत्येक दिन अलग अलग कार्य क्रम अलग अलग गोद लिए गांव में आयोजित किए जाएंगे l
इकाई 1 का गोद लिए गांव का नाम बागबेड़ा,इकाई 2का सोमाय झोपड़ी एवं इकाई 3का हरहरगुटू है। कार्य क्रम का संचालन एनएसएस यूनिट 1के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफ़ेसर बिनोद कुमार ने किया l यूनिट 3के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफ़ेसर अरविंद प्रसाद पंडित ने बताए कि वोलंटर्स ग्रामीण सर्वेक्षण, हैल्थ चेक अप कैम्प, संस्कृतिक कार्यक्रम , सरकारी योजनाओं की जानकारी ,योग , पौधा रोपण आदि कार्य क्रम किए जाएंगे। सातवें दिन सभी वोलंटियर्स को कोल्हान विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम कॉर्डिनेटर, डॉक्टर दारा सिंह गुप्ता के हाथों सर्टिफिकेट दिया जाएगा l कॉलेज के प्रिंसिपल ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी वाले वालंटियर्स को पुरस्कृत भी किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य , डॉक्टर कविता परमार ने कहा कि एनएसएस, वोलंटियर्स को समाज के साथ जोड़ने का काम करती है । इस अवसर पर लगभग 120वोलंटियर्स उपस्थित थे।




